मूल श्लोक
प्रवृत्तिं च निवृत्तिं च जना न विदुरासुराः ।न शौचं नापि चाचारो न सत्यं तेषु विद्यते ॥
लिप्यंतरण (रोमन)
pravṛttiṃ ca nivṛttiṃ ca janā na vidurāsurāḥ na śaucaṃ nāpi cācāro na satyaṃ teṣu vidyate
अनुवाद
आसुर लोग नहीं जानते कि प्रवृत्ति क्या है, और निवृत्ति क्या है – अर्थात् वे यह नहीं जानते कि क्या करना चाहिए और क्या न करना चाहिए। उनमें न शुद्धता रहती है, न आचार और सत्य ही।