मूल श्लोक
मोघाशा मोघकर्माणो मोघज्ञाना विचेतसः ।राक्षसीमासुरीं चैव प्रकृतिं मोहिनीं श्रिताः ॥
लिप्यंतरण (रोमन)
moghāśā moghakarmāṇo moghajñānā vicetasaḥ rākṣasīmāsurīṃ caiva prakṛtiṃ mohinīṃ śritāḥ
अनुवाद
उनकी आशा व्यर्थ, कर्म फिजूल, ज्ञान निरर्थक और चित्त भ्रष्ट है; वे मोहात्मक राक्षसी और आसुरी स्वभाव का आश्रय किए रहते है।
टिप्पणी
यह आसुरी स्वभाव का वर्णन है। अब दैवी स्वभाव का वर्णन करते है –
— Lokmanya Tilak