मूल श्लोक
दण्डो दमयतामस्मि नीतिरस्मि जिगीषताम् ।मौनं चैवास्मि गुह्यानां ज्ञानं ज्ञानवतामहम् ॥
लिप्यंतरण (रोमन)
daṇḍo damayatāmasmi nītirasmi jigīṣatām maunaṃ caivāsmi guhyānāṃ jñānaṃ jñānavatāmaham
अनुवाद
मैं शासन करनेवालों को दंड, जय की इच्छा करनेवालों की नीति, और गुह्यों में मौन हूँ। ज्ञानियों का ज्ञान मैं हूँ।